Subhadra Yojana: यहाँ से करे आवेदन और पाए 50 हजार रुपये
खबर सरल भाषा में
Subhadra Yojana: यहाँ से करे आवेदन और पाए 50 हजार रुपये
ओडिशा सरकार ने हाल ही में महिलाओं के लिए एक नई और महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है। जिसे “Subhadra Yojana” के नाम से जाना जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 50,000 रुपये का वित्तीय लाभ दिया जाएगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से लाई गई है।
| योजना का नाम | सुभद्रा योजना |
|---|---|
| पोर्टल का नाम | सुभद्रा योजना पोर्टल |
| घोषणाकर्ता | मोहन चरण माझी |
| उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 17 सितंबर 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | जल्द ही घोषित की जाएगी |
| लाभार्थी | राज्य की गरीब परिवारों की महिलाएं |
| लाभ राशि | 50,000 रुपये |
| आयु सीमा | 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाएं |
| आय सीमा | जल्द ही घोषित की जाएगी |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन आवेदन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://subhadra.odisha.gov.in/ |
| फॉर्म पीडीएफ लिंक | यहां डाउनलोड करें |
| निर्देशिका पीडीएफ | यहां डाउनलोड करें |
| ऑनलाइन आवेदन लिंक | Subhadra Yojana Odisha Gov In |
Subhadra Yojana के तहत, ओडिशा सरकार प्रत्येक महिला को 5 साल के दौरान कुल 50,000 रुपये प्रदान करेगी। इस राशि को हर साल 10,000 रुपये की दो किस्तों में वितरित किया जाएगा।
Subhadra Yojana का लाभ उठाने के लिए कुछ विशेष पात्रता शर्तें रखी गई हैं। आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह ओडिशा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए। जिन महिलाओं के परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है या जिनके परिवार में कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता है। वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं। इसके अलावा, यदि कोई महिला पहले से ही किसी अन्य राज्य योजना का लाभ ले रही है, तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
योजना 17 सितंबर से लागू की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है। महिलाएं अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकती हैं और इसे वहीं जमा कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए, महिलाएं सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी भर सकती हैं।
इस प्रकार, आप सीएससी केंद्र से सुभद्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Subhadra Yojana 2024-25 से 2028-29 के वित्तीय वर्षों के दौरान लागू की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 55,825 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर साल उनके बैंक खातों में दो किश्तों में 10,000 रुपये मिलेंगे। ये राशि रक्षाबंधन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। इस तरह, सुभद्रा योजना के तहत पांच वर्षों में उन्हें कुल 50,000 रुपये प्राप्त होंगे।
ओडिशा सरकार ने Subhadra Yojana के लिए 55,825 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की एक करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाना है। यह योजना विशेष रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, और सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। ताकि वे अपने परिवारों के आर्थिक स्थायित्व में योगदान कर सकें।
यदि किसी महिला को आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो टोल-फ्री नंबर 14678 पर संपर्क कर सकती है। यह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगा। योजना से जुड़ी सभी जानकारियां सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है जो राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।
Rape Cases in India: देश में हर दिन हो रहा 86 महिलाओ के साथ बलात्कार
Mirabai Chanu: जानिए लकड़ी बीनने वाली लड़की कैसे बनी देश की शान
Thank you for sharing this! I really appreciated the way you explained “Subhadra Yojana: यहाँ से करे आवेदन
और पाए 50 हजार रुपये” — it’s not every
day you read this kind of clear explanation. I’ve been reading up on this topic too, and I keep some
notes here: Мостбет
Great work!