Ration cardRation card

Ration card का नाम तो आपने सुना ही होगा| जिसे कई जगह पहचान पत्र के रूप में और सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए उपयोग किया जाता है| लेकिन क्या आपको राशन कार्ड की पूरी जानकारी आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि भारत में राशन कार्ड की शुरुआत कब हुई? इसके कितने प्रकार होते हैं? राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है और राशन कार्ड के लाभ क्या-क्या है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ration card क्या है:

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है, जो नागरिक पहचान और आवासीय पते के प्रमाण के रूप में कार्य करता है, और भारतीयों को रियायती भोजन और बुनियादी उपयोगिता उत्पाद प्राप्त करने में मदद करता है। एक पहचान प्रमाण दस्तावेज के रूप में, इसका उपयोग ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पासपोर्ट जैसे अन्य आवश्यक दस्तावेज बनाने के लिए किया जा सकता है।

इसका उपयोग आवासीय पते के प्रमाण के रूप में भी किया जा सकता है। हालांकि, Ration card का सबसे महत्वपूर्ण कार्य आर्थिक रूप से कमजोर भारतीय लोगों को  सस्ते दामों पर चावल, गेहूं, चीनी और मिट्टी के तेल जैसे आवश्यक उत्पादों का लाभ उठाने में मदद करने में सक्षम बनाता है।यह इन व्यक्तियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से बुनियादी दैनिक जरूरतों तक पहुंचने में मदद करता है।

Ration card

Ration card की शुरुआत कब हुई

बंगाल में अकाल के समय यानी सन 1940 के दौरान भारत में Ration card की शुरुआत की गई| इसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 14 जनवरी 1945 से इसे योजना का रूप दिया गया| 1960 के दशक के समय कई लोग भोजन की कमी से जूझने लगे| जिसके बाद राशन प्रणाली को सरकार ने दोबारा शुरू किया।

Ration card के प्रकार

यह उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं| बीपीएल कार्ड धारी को बहुत ही कम दाम में राशन यानी दाल, चावल, गेंहू, आटा, नमक, तेल, केरोसिन, चीनी जैसी चीजे सरकार देती हैं| बीपीएल कार्ड धारी तक राशन पहुंचने में कोई समस्या न हो इस बात का ख़ास ख्याल रखा जाता है| इस राशन कार्ड के जरिये हर महीने 25 से 35 किलो राशन प्रदान किया जाता है।

  • एपीएल Ration card: एपीएल यानी गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले लोगों का Ration card ऐसे लोग जो निम्न वर्ग या माध्यम वर्ग में शामिल होते हैं| इस कार्ड को रखने वाले परिवारों के लिए हर महीने कम दरों पर राशन नहीं दिया जाता है| बल्कि सरकार इनके लिए विशेष पॅकेज बनाती है, तभी ये लाभ उठा सकते हैं| परिवार को 15 किलो तक राशन मिलता है| यानी जब सामग्री ज्यादा हो और बीपीएल राशन कार्ड धारक को देने के बाद बच गई है तो वह एपीएल कार्ड धारी को दी जा सकती है।
  • अंत्योदय अन्न योजना Ration card:  यह कार्ड सरकार उन लोगों के लिए जारी करती है जो अत्यंत गरीबों की श्रेणी में आते हैं| यानी जिनके पास आय का कोई साधन न हो या ऐसे परिवार जिनके मुखिया की निश्चित आय नहीं हो. इसके साथ ही ऐसे परिवार जिनमें मुखिया विकलांग हो, विधवा हो या सीनियर सिटिजन हो| ऐसे परिवारों के लिए सरकार की ओर से अन्त्योदय अन्न योजना कार्ड जारी किया जाता है. जिसमें एक परिवार को 35 किलो तक अनाज दिया जाता है।
  • सफ़ेद Ration card: यह राशन कार्ड भारत का कोई भी नागरिक हासिल कर सकता है. जिसका उद्देश्य राशन प्रदान करना नहीं बल्कि पहचान साबित करना है. यानी नागरिकता प्रदान करना. इसका उपयोग फॉर्म भरने, सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने, दस्वएज बनाने, या ऐसे किसी भी स्थान पर इस्तेमाल किया जा सकता है जहां मूल निवासी पहचान पत्र की आवश्यकता होती है| यह एक प्रकार का पहचान पत्र है।
  • टेम्पररी Ration card: ये राशन कार्ड d मुख्य रूप से बंजारों को जारी किया जाता है. जिनके रहने का कोई ठिकाना नहीं होता| इनकी वेलिडिटी केवल 3 महीने की ही होती है।
  • डुप्लीकेट Ration card: यदि आपका राशन कार्ड कहीं खो गया है, फट गया है, चोरी हो गया या खराब हो गया है तो आप डुप्लीकेट राशन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं| जिसके लिए आपको शुल्क का भुगतान करना होता है।Ration card

Ration Card apply करने के लिए दस्तावेज

यहाँ पर में आप लोगों को वो सारे documents के विषय में जानकरी दूंगा जो की आपको राशन कार्ड अप्लाई करते वक़्त काम आ सकते हैं।

  • बीपीएल कार्ड के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का आय प्रमाण पत्र| जिनकी आय 27 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • अन्त्योदय राशन कार्ड के लिए विधवा की स्थिति में पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र, विकलांगता की दशा में विकलांगता सर्टिफिकेट, सीनियर सिटिजन का प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • आईडी प्रूफ।
  • आधार कार्ड।
  • वोटर आईडी।
  • विवाह प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नंबर।
  • एलपीजी गैस कनेक्शन।
  • ड्राइविंग लाइसेंस।
  • पासपोर्ट।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन।Ration card

Ration card के लिए ऑनलाइन आवेदन

  1. सभी राज्यों में अलग-अलग आधिकारिक साईट के जरिये ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  2. आपको सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य और रसन विभाग की आधिकारिक साईट पर जाना होगा।
  3. अब भाषा का चुनाव करें।
  4. इसके बाद जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत जैसी जानकारी भरें।
  5. अपनी वार्षिक आय के अनुसार कार्ड का प्रकार चुने।
  6. अब आपको अपने परिवार की जानकारी भरनी होगी| साथ ही परिवार के मुखिया जिसके नाम पर कार्ड बन रहा है, उनका आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी, वोटर आईडी, मोबाइल नंबर जैसी मांगी गई सारी जानकारियां भरें।
  7. सारी जानकारियां भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर लें और फिर उसका प्रिंट लें।

Ration card के लिए ऑफलाइन आवेदन

यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो ऑफलाइन भी आवेदन किया जा सकता है।

  1. आपको अपने शहर के सर्किल ऑफिस जाना होगा| जहां से आप राशन कार्ड के लिए फॉर्म ले सकते हैं| नहीं तो नगर पालिका से भी फॉर्म ले सकते हैं| या ऑनलाइन साईट से भी फॉर्म का प्रिंट लिया जा सकता है।
  2. अब फॉर्म को ध्यान से भरें और उसमें मांगे गए सभी दस्तावेज संलग्न करें।
  3. यदि आपके पास एड्रेस प्रूफ नहीं है तो किन्ही दो पड़ोसियों के दस्तावेज के साथ उनके स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर सकते हैं।
  4. खुद का घर नहीं होने की दशा में रेंट एग्रीमेंट भी दिया जा सकता है।
  5. फॉर्म भरने के बाद दफ्तर में जमा सकर दें।
  6. फॉर्म जमा करने के लगभग एक महीने में Ration card तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़े >>>Pradhan Mantri Awas Yojana ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana यहाँ से करे ऑनलइन आवेदन

Ratan Tata: सेमीकंडक्टर यूनिट असम को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करेगी

My11Circle App: क्या है और इसे इस्तेमाल कैसे करें?

By Vijay Mark

मैं The News Ark में राजनीति, प्रौद्योगिकी और नौकरी से संबंधित समाचार लेख लिखता हूं और मुख्य संपादक के रूप में भी काम करता हूं, किसी भी प्रश्न या जानकारी के लिए contact@thenewsark.com पर मेल करें।

One thought on “Ration card: ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे आवेदन करे”
  1. “Hello there! I recently noticed that you’ve taken the time to visit my website, and I wanted to express my heartfelt gratitude for your interest. Your support means a lot to me. In return, I would like to extend my support by visiting your website as well.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *