Sreerama Chandra

Sreerama Chandra

Sreerama Chandra biography: सपने तो हर कोई देखता है ऐसे ही एक लड़के ने भी देखा एक साधारण से लड़के ने जिसे अपने सपनों को अपनी मेहनत सुरीली आवाज और अपनी लगन से पूरा कर दिखाया जी हां हम बात कर रहे हैं श्रीराम चंद्रा की । जिन्होंने इंडियन आइडल का मंच जित कर करोड़ के दिलों में अपनी जगह बनाई एक अपनी नई पहचान बनाई। वह आज सिर्फ एक मशहूर Playback singer ही नहीं साथ में वह कई भाषाओं के हिट गाने भी गा चुके है।

Sreerama Chandra कौन हैं (Sreerama Chandra Biography, Indian Idol 5, Playback Singer)

श्रीराम चंद्रा  एक भारतीय playback singer औैर अभिनेता है  इन्होने कई भाषाओ में  गाने गए है और  फिल्मो में भी काम किया है।श्रीराम चंद्र का  जन्म 19 जनवरी 1986 को आंध्र प्रदेश के Addanki  शहर में हुआ था। श्री रामचंद्र ने 2010 में इंडियन आईडल सीजन 5 जीता था और पूरे देश में अपनी एक नई और अलग  पहचान बनाई। इंडिया आइडल के बाद उन्होंने बॉलीवुड और  तेलुगू सिनेमा में कई हिट गाने गए जो लोगो को खूब पसंद भी आये। श्रीराम चंद्रा की आवाज में एक अलग ही गहराई और एक अलग ही मिठास सी है उनके गानों में। जिसे से  वो  हर गाने  को बखूबी निभाते हैं श्रीराम चंद्रा आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो मेहनत और लगन से अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और कुछ नया करना चाहते है अपने सपने पूरा करना चाहते जैसे की श्रीराम चंद्रा ने पुरे किये ।

Sreerama Chandra का व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा (Personal Life, Education, Early Life)

Sreerama Chandra आंध्र प्रदेश के रहने वाले है  और वह एक तेलगु ब्राह्मण परिवार से बिलोंग करते है। उनका जो पालन पोषण हुआ था वह हैदराबाद में हुआ था। बात करे उनकी personal life  की तो उनके परिवार में उनके माता पिता और एक छोटी बहन है। माता एक हाउसवाइफ है और वही दूसरी ओर उनके पिता हैं जिनका नाम MSN Prasad  है जो की एक हाई कोर्ट वकील है। उनकी बहन का नाम अश्विनी प्रसाद है। हम आपको बता दे की उनके परिवार से पहले किसी ने भी संगीतकार नहीं था। उसके बावजूद भी उन्होंने संगीतकार बनने  का सपना देखा। जिसमे  उनके माता-पिता ने उनका  साथ दिया और हौसला बढ़ाया । सारी परेशानियों का सामना किया और अपना सपना पूरा किया।

Sreerama Chandra ने अपनी  स्कूली पढ़ाई St. Andrews School से पूरी की। श्रीराम चंद्रा ने B.Tech भी की है जो की  Royal Institute of Technology and Science (RITS), Telangana से B.Tech (Electronics & Communication Engineering) की अपनी पूरी पढाई पूरी की। Sreerama Chandra ने म्यूजिक की भी पढ़ाई की जो की 5 साल की थी  उन्होंने अपना कोर्स Sri Bhaktha Ramadasu Govt. College of Music and Dance से पूरा किया जहा उन्होंने कर्नाटिक संगीत सीखा। श्रीराम चंद्रा की  टीचर का नाम भास्कर हरिप्रिया था जो की हैदराबाद सिस्टर्स के नाम से प्रसिद्ध हैं।

Sreerama Chandra को बचपन से ही गाने का बहुत शौक था और उन्होंने अपनी छोटे  से ही प्रैक्टिस करना शुरू  कर दी थी। स्टेटस पर परफॉर्मेंस भी करते थे म्यूजिक कंपटीशन भी करते थे और रिकॉर्डिंग में भी भाग लेते थे।  इन्ही छोटे छोटे कदमो ने उन्हें इतनी बड़ी कामियाबी मिली और इसी मेहनत ने  उन्हें इंडियन आइडल जैसे बड़े मंच तक पहुंचाया। यहीं से उनके संगीत करियर को नई ऊंचाई मिली और एक जाने मने playback singer बने।

कौन है Saiyaara Movie के Alam Khan (KV)और कैसे बने डांसर से एक्टर ?

म्यूजिक और करियर – इंडियन आइडल से बिग बॉस तक (Music Career, Indian Idol, Bigg Boss Telugu & Hindi)

Sreerama Chandra ने अपने करियर की शुरुआत टेलुगु सिनेमा से की थी और इसकी शुरुआत  2007 में की थी। जिसमें उन्होंने सबसे पहले  एम.एम. म्यूजिक डायरेक्टर Mickey J Meyer के तहत “Chirugaalithone Adiga” गाना गया था। यह उनका सबसे पहले प्लेबैक सिंगर प्रोजेक्ट था। ETV जैसे प्लेटफार्म पर भी कई म्यूजिक कंपटीशन शो किए हैं जैसे Sye Singer’s Challenge, Okkare, Voice of Andhra में भी भाग लिया है और 2008 में Okkare जीत कर एक नई पहचान बनाई 2010 में इंडियन आईडल सीजन 5 में उन्होंने जीत हासिल की जिससे उन्हें राष्ट्रीय पहचान और मुंबई में बॉलीवुड की राह दिखा आई  इसके बाद ही उन्होंने  2012 में बॉलीवुड में कदम रखा।

बॉलीवुड में उन्होंने 2012 – 2013 में काम शुरू किया बॉलीवुड की फिल्म में उन्होंने काम किया  फिल्म का नाम था  खिलाड़ी 786 जिसका गाना था “बलमा” और दूसरा उन्होंने गाना गया “सुभान अल्लाह” जो की  जवानी है दीवानी मूवी का था सुभान अल्लाह जैसे गाने को  लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया  जिसके बाद उन्होंने और भी ज्यादा काम किया। उन्होंने लगभग 150 से ज्यादा गाने गए हैं वह भी अलग-अलग भाषाओं में टोटल 9 भाषाओं में उन्होंने गाना गया है जिसमें की है हिंदी, तेलुगू, तमिल, मराठी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, सिंगलिसे जैसी आदि भाषाएं शामिल है। हाल ही 2024 में उन्होंने  फिल्म बेबी के  लिए गाना गया था, गाने का नाम है  O Rendu Prema Meghaalila।  श्रीराम चंद्रा ने फिल्म फेयर का अवार्ड भी जीता जो की  बेस्ट मेल प्ले बैकग्राउंड सिंगर  तेलुगू था।

Cosmetic Surgery क्या है, कितना खर्चा आता है ? जाने फायदे और नुकसान

Sreerama Chandra ने रियलिटी शो  में भी काम किया है,  बिग बॉस जैसे शो में भी काम किया है। 2021 में उन्होंने बिग बॉस तेलुगू सीजन 5 में प्रयोगिता लिया था, जिसमें कि वह Second Runner‑Up  में आए थे। उनकी प्रतियोगिता, प्रदर्शन, और लगन, स्वभाव दर्शको के  बीच खास बना दिया  उनके संपर्क और खेल भावनाओं को खूब सराहा गया खूब दर्शकों ने पसंद किया। श्रीराम चंद्र ने कई टीवी और ओट जैसे प्लेटफार्म पर भी काम किया है। श्रीराम चंद्रा ने Telugu Indian Idol (Season 1) के होस्ट के रूप में भी देखा गया था, यह भूमिका उन्हें Bigg Boss Telugu 5 के बाद मिली। इसके अलावा वो  Aha ओटीटी प्लेटफॉर्म की वेब सीरीज में मुख्य किरदार निभाते हुए भी नजर आए जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है।

बिग बॉस 19 में Sreerama Chandra (Sreerama Chandra Bigg Boss 19 Contestant)

Sreerama Chandra Bigg Boss 19 Contestant: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला जो सभी को ही पसंद अत है वही  लोकप्रिय रियलिटी शो Bigg Boss 19 आने वाला है। जिसमे  की काफी कंटेस्टेंट ने भाग लिया है उनिहि में से एक नाम है श्रीराम चंद्रा मीडिया और रिपोर्टर्स और इंडस्ट्री के सूत्रों का बोलना है  कि वह भी इस बार Bigg Boss 19  में हिस्सा लेना चाह रहे हैं। श्रीराम चांद्र  ने इससे पहले भी Bigg Boss सीजन  5 में शानदार प्रदर्शन किया था और सेकंड रनर अप रह चुके  है। जिसे दर्शको ने खूब  पसंद किया था और यही रीजन है कि वह इस बार फिर से Bigg Boss 19 में आने वाले हैं। श्रीराम चंद्रा का नाम भी  Bigg Boss 19   के Contestant  list “लगभग कंफर्म” (almost confirmed) ही है लेकिन अभी  आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन उनके शांत और समझदार और रणनीति व्यक्तित्व को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि उनकी एंट्री शो में नया ट्विस्ट लेकर आएगी अगर सब ठीक रहा  तो यह भारत भर के दर्शकों के लिए उन्हें एक काफी दिलचस्प कॉन्टैक्ट बन सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ahavideoin (@ahavideoin)

Sreerama Chandra की उपलब्धियां और रोचक तथ्य (Awards & Interesting Facts, Filmfare Award)

Awards & Interesting Facts, Filmfare Award: श्रीराम चंद्रा ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की Indian Idol Season 5 जीता। 2010 श्रीराम चंद्रा को सबसे ज्यादा पहचान इंडियन आईडल सीजन 5 जीतने के बाद मिले जिससे इनका कैरियर ने नई  ऊंचाइयों पर पहुंचा। Filmfare Award for Best Male Playback Singer (Telugu) – 2024 यह पुरस्कार उन्हें तेलुगु फिल्म “Baby” के गाने “O Rendu Prema Meghaalila” के लिए मिला । और सर्वश्रेष्ठ प्रसिद्ध गायक  SIIMA अवार्ड्स और TSR-TV9 अवार्ड्स भी मिला। श्रीराम चंद्रा को कई क्षेत्रीय फिल्म पुरस्कारों से नवाज़ा गया है, जिनमें SIIMA अवार्ड और अन्य दक्षिण भारतीय संगीत पुरस्कार शामिल हैं। अन्य अध्यक्ष पुरस्कार शामिल है  श्रीराम चंद्रा ने  कई बॉलीवुड फिल्म में भी गाने गए हैं जैसे सुभान अल्लाह यह जवानी है दीवानी और बलमा खिलाड़ी 786 श्रीराम चंद्रा ने लगभग 200 से ज्यादा गाने तेलुगु फिल्म में गए हैं और खुद को एक स्थापित सिंगर के रूप में सिद्ध किया है।

Sreerama Chandra के बारे में कुछ  रोचक तथ्य  श्रीराम चंद्रा  एक क्लासिकल सिंगर है और उन्होंने कम उम्र से ही संगीत के शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी इंडिया आइडल जीतने के बाद उन्होंने न केवल गाने में  ही नहीं  बल्कि एक्टिंग में भी काम किया है उन्होंने तेलुगू फिल्म “Prema Geema Jantha Nai” में लीड रोल निभाया। श्रीराम चंद्रा  को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में गाने का अनुभव है जिससे वह  कलाकार बन गए  उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस का बहुत शौक है और उन्होंने भारत सहित विदेशों में भी कई शो किए हैं 2025 में वह बिग बॉस तेलुगू सीजन 8 में भी  नजर आये जहां उन्होंने दर्शकों को अपने व्यक्तित्व और गेम प्ले  से काफी प्रभावित किया।

Sreerama Chandra न सिर्फ एक बेहतरीन गायक हैं, बल्कि एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर खुद को कई प्लेटफॉर्म्स पर साबित किया है। इंडियन आइडल से लेकर फिल्मों, वेब सीरीज और रियलिटी शोज़ तक उनकी यात्रा प्रेरणादायक रही है। उनकी आवाज़ और व्यक्तित्व आज भी लाखों लोगों के दिलों में गूंजते हैं। आने वाले समय में भी वे नए प्रयोगों और प्रस्तुतियों के ज़रिए म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना खास स्थान ऐसे ही  बनाए रखेंगे।

ये भी पढ़े :

कौन है Nimisha Priya, भारत की बेटी या यमन का अपराधी ?