
क्या है BTS और क्यों है इतना फेमस? जाने पूरी जानकारी
कहते है कामयाबी लक्ष्य को देखकर नही मिलती हैं मेहनत करने से मिलती हैं। और इसका जीता जागता सबूत है दुनिया का सबसे बड़ा boy band (BTS) जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि BTS Band दुनिया में सबसे बड़ा k-pop boy band हैं। जो कि आज के समय में बहुत प्रसिद्ध है।इनके गाने अनेक भाषा में उपलब्ध है तथा लगभग 100 देशों में प्रथम स्थान पर है, स्पोटिफाई पर बीटीएस के हर महीने 16 मिलियन के मासिक श्रोता है।…
अपने 10 साल के सफर में इन्होंने 636 नॉमिनेशन में से 422 अवार्ड्स जीते है।
क्या है BTS?
BTS Band का पूरा नाम Bangtan Boys Band हैं जो कि कोरियन में (bangtan sunyondan) है। इन्हे बुलेटप्रूफ बॉय स्काउट्स के नाम से भी जाना जाता है। यह सात लडको का दक्षिण कोरियाई बैंड है। इसकी शुरुआत 13 जून 2013 को बिग हिट इंटरटेनमेंट के तहत मानी जाती है। इसकी प्रसिद्धि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है ,की 13 जून 2023 को बीटीएस की 10th annivercery पर लाखो की संख्या में लोग कोरिया आए। तथा अभी भी इनके गाने दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। दस सालो के इस सफर में इन्होंने कई सारी कठिनाइयों का सामना किया तथा अपने आप को कामयाबी तक पहुंचाया।…
BTS Members: बीटीएस मे सात सदस्य हैं
- RM – इनका पूरा नाम किम नाम जॉन है। इनका जन्म 12 सितंबर 1994 में हुआ। यह BTS के लीडर माने जाते है। इन्होने बचपन में अपनी मां तथा दोस्तो से अंग्रेजी सीखी।और इनका IQ-148 था।
ये बीटीएस के मुख्य रेपर व नेता है। - Jin – इनका पूरा नाम किम सोक जिन है। इनका जन्म 4 दिसंबर 1992 को हुआ। इनके फैन्स इन्हे प्यार से वर्ल्ड वाइड हैंडसम भी कहते है। ये बीटीएस मे गायक व गीतकार है।
- Suga-suga का पूरा नाम मीन यूंगी है। इनके प्रशंसक इन्हे suga तथा AgustD के नाम से संबोधित करते हैं। इनका जन्म 9मार्च 1993 में हुआ था। ये बीटीएस के प्रमुख रेपर और गीतकार है।
- Hhope- इनको दुनिया के बेस्ट डांसर्स में से एक माना जाता है। इनका जन्म 18फरवरी 1994 को हुआ था। ये एक रेपर , गायक, गीतकार, नर्तक और रिकॉर्ड निर्माता है। इनके फैन्स इन्हे प्यार से hobby बुलाते है।
- Jimin – jimin का पूरा नाम पार्क जीमिन है और इनके फैन्स इन्हे प्यार से mochi बुलाना पसन्द करते है। इनका जन्म 13 अक्टूबर 1995 है। ये बीटीएस में गायक तथा नर्तक का किरदार निभाते है।
- V- V का पूरा नाम किम तै ह्यांग हैं। इन्हें मोस्ट हैंडसम मेन इन द वर्ड का अवॉर्ड भी मिला है। इनका जन्म 30 दिसंबर 1995 मे हुआ। गायिकी जंगल में इन्हे v के नाम से जानते है। इन्होने 2013 मे बीटीएस के साथ अपनी गायिकी की शुरुआत की।
- Jk – इनका पूरा नाम जॉन जनकुक है। इनके फैन्स इन्हे प्यार से cooky बुलाते है। इनका जन्म 1 सितंबर 1997को बुसान मे हुआ। ये फीफा वर्ल्ड कप के लिए अधिकारिक गीत निर्माण करने वाले पहले कोरियन कलाकार है। और इन्होंने फीफा विश्व कप के उद्घाटन मे अपना गाना प्रस्तुत किया। ये स्पोटीफाई पर सबसे ज्यादा प्रशंसा प्राप्त कोरियन गायक है।
भारत मे भी इन्हे बहुत ही पसन्द किया जाता है। इनके फेन क्लबों में लाखो करोड़ो लोग शामिल है। इनके फैन्स को दुनिया भर मे ARMY के नाम से जाने जाते है। BTS Band का अपने फैन्स के प्रति अच्छा व्यवहार इनके फैन्स को अपने साथ जोड़े रखता है।
BTS की प्रसिद्धि का कारण
Music – इनके म्युजिक बहुत ही आकर्षक है और श्रोताओं को इनके गाने सुनकर शांति और सकारात्मकता का अनुभव होता है।
Fans – ये अपने फैन्स, army को अपने परिवार की तरह मानते है। जो की फैन्स को अपनेपन का एहसास कराता है। और इन्हे अपने साथ जोड़े रखता है।
Performance– ये अलग- अलग देशों में जाकर कॉन्सर्ट करते है। जिनमे ये गाने के साथ डांस भी करते है। इनकी परफॉर्मेंस को लोग बड़ी उत्सुकता से देखते और जगह-जगह से लाखो लोग इनके कॉन्सर्ट में आते हैं।
Social media:- BTS Members सोशल मीडिया पर अपने army से बात करते है।और आने विचार उनके सामने रखते है। साथ ही ये आर्मी का हौसला बढ़ाते है।
Other– BTS के सदस्यों में गायन,रैपिंग और डांसिंग के अलावा अनेक प्रतिभाएं है जो इनके प्रशंसकों को इनकी तरफ आकर्षित करती है।