निशांत कुमार ( NIshant Kumar son of Nitish kumar)

निशांत कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इन दिनों चर्चा में हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर निशांत कुमार कौन हैं? उनकी पढ़ाई, निजी जिंदगी, संपत्ति और राजनीति में एंट्री को लेकर क्या जानकारी सामने आती है, आइए जानते हैं।

कौन है निशांत कुमार ?

21 साल से सत्ता का कुर्सी पर बैठे नितीश कुमार जैसे ही कुर्सी छोड़ने की चाह जताएँ बिहार के राजनीती में भूचाल गया है. जनता दाल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओ में भरी आक्रोश है क्युकी जिस पार्टी ने 21 साल तक बिहार की सत्ता में राज किया अचानक से इस फैसले से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए. हालाँकि अब सुनने में रहा है की जल्दी है नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार का उप मुखयमंत्री बनाया जा सकत है जिसके बाद से निशांत कुमार की चर्चा हर तरफ हो रहा है।

निशांत कुमार का जन्म

राजनेताओं के बच्चों से बिल्कुल अलग सहज और सादा नजर आने वाले निशांत का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था। वो नीतीश कुमार और उनकी पत्नी मंजू सिन्हा के इकलौते बेटे हैं, मंजू सिन्हा एक स्कूल में शिक्षिका थीं लेकिन 2007 में उनका निधन हो गया।

निशांत कुमार कितना पढ़े लिखे है ?

मंजू सिन्हा एक स्कूल में शिक्षिका थीं, लेकिन 2007 में उनका निधन हो गया। उनकी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरन स्कूल में हुई। बाद में वह मसूरी के मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल में पढ़े। इसके अलावा वो पटना साइंस कॉलेज में भी पढ़ चुके हैं और रांची के बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बीआईटी मेसरा गए।

Nikhil Kamath: कॉल सेण्टर जॉब से अरबपति बनने तक का सफर

यहां से उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री ली। कहा जाता है की बीआईटी मेसरा में पढ़ाई के दौरान में उनके दोस्तों में कई बड़े नाम शामिल थे, लेकिन खास बात यह है कि वहां पहले दो साल तक किसी को पता ही नहीं चला कि निशांत बिहार के मुखयमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं।

 निशांत कुमार
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार

निशांत कुमार क्यों जीते है इतना साधारण जीवन?

2007 में में निशांत के मां के जाने के बाद निशांत ने काफी लो प्रोफाइल रहकर अपनी जिंदगी गुजारी, निशांत अब तक अविवाहित हैं। वह करीब 50 साल के हो चुके हैं और बेहद सादगी से अपना जीवन जीते हैं। उनका झुकाव आध्यात्म की ओर बताया जाता है। निशांत रोजाना योग, ध्यान और पूजा-पाठ में समय बिताते हैं। निशांत तामझाम, राजनीतिक रैलियों और भीड़ से परहेज करते हैं।

निशांत कुमार के पास कितनी संपत्ति है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निशांत की चल और अचल संपत्ति करीब 3.61 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें उनकी पुश्तैनी खेती योग्य जमीन, रिहायशी भवन आदि शामिल हैं। संपत्ति का बड़ा हिस्सा उन्हें उनकी स्वर्गीय मां मंजू सिन्हा के निधन के बाद विरासत में मिला। खास बात यह है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति करीब 1 करोड़ 66 लाख रुपये बताई जाती है। यानी निशांत कुमार अपने पिता से भी ज्यादा संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं।

निशांत कुमार की राजनीती में एंट्री

8 मार्च 2026 को निशांत कुमार आधिकारिक तौर पर जनता दाल यूनाइटेड की सदस्ता ग्रहण कर लिए, जिसके बाद से अब रास्ता पूरा साफ़ हो गया है की मुख्य मंत्री नितीश कुमार के मुखयमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद निशांत कुमार को बिहार का उप मुखयमंत्री बनाया जा सकता है, हालाँकि अभी इसका आधिकारिक तौर पर पार्टी के तरफ से कोई पुष्टि नहीं किया गया है।

OYO New Rules: GF के OYO जा रहे तो जान ले ये नियम नहीं तो पड़ सकते है मुसीबत में

सावधान! बाजार में फैल गए 500 रुपये के नकली नोट, ऐसे करे असली और नकली नोट की पहचान