LakshadweepLakshadweep

Highlights

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lakshadweep के बारे में 

भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, यह 36 देशो का एक द्वीपसमूह है जी भारत के पख्चिम में अरब सागर और पूर्व में Lakshadweep सागर के बीच समुंद्री सीमा के रूप में कार्य करता है। तथा भारतीय मालाबार तट से 200 से 440 किलोमीटर दूर स्तिथ है। Lakshadweep नाम का अर्थ मलयालम और संस्कृत में ” एक लाख द्वीप” है। यह भारत का सबसे छोटा केंद्र शहित प्रदेश है, इसका कुल क्षेत्रफल 32 km², यह 10 उपविभागों को मिलकर एक जिला का निर्माण करता है, तथा यह केरल के उच्चन्यालय के अधीन आता है। इसके कुल 26 द्वीपों में से लोग बस 10 द्वीपों पर हो बसे हुए है, तथा 2011 की भारतीय जन  गणना के हिसाब से 64,473 जनसँख्या  है।

Lakshadweep का प्राचीन इतिहास 

Lakshadweep के किसी भी द्वीपों पर  कोई भी आदिवासी निवासी नहीं है, इसीलिए इस द्वीप पर इंसानी निवास के लिए अलग अलग ऐतिहासिक सुझाव मिलते है। पुरातात्विक साक्ष्य के मुताबिक यहाँ 1500 इसा पूर्व इंसानी बस्ती पाए जाने का साक्ष्य मिला है, तथा बौध्य धर्म के कहानियो की माने तो यहाँ सबसे पहले बौध्य घर्म के लोग पहुंचे थे, तथा अगर स्थनीय परम्पराओ के मुताबिक इन द्वीपों पर पहली बसावट का श्रेय केरल के अंतिम राजा चेरामन के काल को को देती है। पांचवी तथा छठवीं इसा पूर्व के दौरान इस क्षेत्र में बौद्ध धर्म काफी प्रचलन में था, तथा 661 इसा पूर्व में उबैदुल्लाह के द्वारा इस्लाम धर्म पहली बार Lakshadweep पर लाया गया और पुरे Lakshadweep पर इस्लाम फैलाया गया था । पुरे द्वीपों पर इस्लाम का रूपांतरण होने के बाद भी  चिरकलक जो की एक हिन्दू राजा थे उसनका शासन बरकार था, तथा आगे चलकर टीपू सुल्तान का शासन हुआ, तथा फिर जब अंग्रेजो के भारत आगमन के बाद मुसलमानो का शासन धीरे- धीरे समाप्त होने लगा, फिर 1799 में ईस्ट इंडिया कंपनी का आगमन हुआ और फिर 1954 में ईस्ट इंडिया कंपनी का पूर्ण शासन आ गया।

देश के आज़ादी के बाद  1 नवम्बर 1956 ई. को भारतीय राज्य पुनर्गठन आयोग के दौरान Lakshadweep को मद्रास से अलग कर एक केन्द्रशासित प्रदेश के रूप में गठित किया गया था. 1 नवम्बर 1973 ई. से पहले इस क्षेत्र को लक्कादीव-मिनिकॉय-अमिनीदिवि के नाम से जाना जाता था.

 

Lakshadweep लोगो का टूरिस्ट केंद्र बन रहा है 

अभी हाल ही में प्रधान नरेंद्र मोदी Lakshadweep का दौरा किया था तह तथा वह उन्हीने कई तस्वीरो भी खिचवाई थी जो अपने सोशल मीडिया हैंड्स पर अपलोड करते हुए लोगो से Lakshadweep घूमने को कहा  जो देखते ही देखते काफी वायरल हो गयी। और लोगो में Lakshadweep गहने का क्रेज दिखने लगा, सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक माने तो भारतीय मालदीव का bycott कर रहे है था मन ये भी जा रहा है की Lakshadweep में होटलो की बुकिंग्स सुरु हो गयी है। 

वैसे Lakshadweep में घूमने के लिए बहुत सुन्दर जगहे है जैसे –

  • मिनिकॉय द्वीप Lakshadweep के प्रमुख आकर्षण में शामिल एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यह Lakshadweep के 36 छोटे द्वीपों में से एक है, जिसे स्थानीय भाषा में मलिकू के नाम से जाना जाता है। कोचीन समुद्री तट से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मिनिकॉय आयलैंड पर मूंगे की चट्टाने, आकर्षक सफेद रेत और सागर का सुन्दर पानी देखने लायक होता हैं। यह Lakshadweep का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है, जिसकी वजह से इस जगह पर आपको लक्जरी रिसॉर्ट्स आदि की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। 
  • अगत्ती आयलैंड Lakshadweep की देखने लायक जगहों में शामिल एक बेहद ही रोमांचक जगह है। यह पर्यटकों के बीच मूंगा भित्तियों की आनंदमय सुंदरता के लिए जानी जाती है। यह अपने साफ़ पानी, सफेद रेत, समुद्र तट और ऑफबीट पसंद करने वाले प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक स्थान है।
  • बांगरम द्वीप समूह : हिंद महासागर के साफ नीले पानी में स्थित बांगरम द्वीप समूह एक बहुत ही ख़ूबसूरत और लुभावनी जगह है। यह अपनी प्राचीन मूंगा चट्टान और समुद्री किनारों के लिए जाना जाता है। बांगरम द्वीप अपने यहाँ होने वाली साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर पर्यटक खूबसूरत मछलियों के साथ तैरने और वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा लेने के लिए आते हैं।
  • कावारत्ती द्वीप Lakshadweep के आकर्षण में शामिल सबसे सुंदर रत्नो में से एक है। यह Lakshadweep की राजधानी के साथ साथ अपने आकर्षित समुद्री द्वीपों, मखमली रेत और मनमोहक परिदृश्यों के लिए जाना जाता है।
  • मरीन संग्रहालय लक्षद्वीप के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। कावारत्ती आयलैंड पर स्थित इस संग्रहालय का उद्देश्य समुद्र से संबंधित कलाकृतियों को प्रदर्शित करना है। 
  • Lakshadweep का प्रमुख पर्यटन स्थल कदमत आयलैंड लगभग 9 किमी के दायरे में फैला अमिंडीव उप-समूह का एक हिस्सा है। यह समुद्री बीच अपने यहाँ आने वाले सैलानियों के लिए सनराइज और सनसेट का मनमोहक दृश्य दिखाता है। इस जगह का नीला पानी और भित्तियां पर्यटकों को अपने यहाँ आने के लिए मजबूर करती हैं
  • अमिन्दिवी द्वीप Lakshadweep के पर्यटन स्थलों में शामिल बेहद दिलकश द्वीप है। यह द्वीप हर तरह के पर्यटकों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है पर इस द्वीप पर विदेशी सैलानियों को जाने की अनुमति नहीं है। 
  • Lakshadweep  के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल अंद्रेटी द्वीप को ह एंड्रोट द्वीप के रूप में भी जाना जाता है। यह Lakshadweep का सबसे बड़ा द्वीप है और यह हर तरह के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस जगह पर आकर अंद्रेटी द्वीप की सुंदरता और आकर्षण वास्तव में देखते ही बनता है।

 

 

Lakshadweep की अर्थ्वव्स्था 

मौजूदा रिपोर्ट के मुताबिक Lakshadweep  का सकल क्षेत्रीय घरेलू उत्पाद ₹ 3.24 बिलियन (2023 में ₹ 11 बिलियन या US$140 मिलियन के बराबर ) होने का अनुमान है। Lakshadweep  में आर्थिक असमानता बहुत कम है और गरीबी सूचकांक भी कम है। नारियल फाइबर (कॉयर) निष्कर्षण और फाइबर उत्पादों का उत्पादन Lakshadweep  का मुख्य उद्योग है। लक्ष्यवीप टूरिस्ट का केंद्र है, रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में Lakshadweep  ने 60-65 करोड़ का कमाई किया था। 

Lakshadweep  की शिक्षा व्यवस्था

na2011 की जनगणना के अनुसार Lakshadweep  की साक्षरता दर 92.28% है। यहां केरल का ही पाठ्यक्रम लागू किया जाता है। मिनीकाॅय और कावारत्ती में बहुत सारे स्कूल हैं। Lakshadweep  में यहां कक्षा दसवीं के बाद जूनियर काॅलेज होता है। यहां पर शिक्षा सिर्फ कक्षा 12वीं तक ही उपलब्ध है और इसके आगे पढ़ने के लिए मुख्यभूमि जाना पड़ता है।

 

 

By Vijay Mark

मैं The News Ark में राजनीति, प्रौद्योगिकी और नौकरी से संबंधित समाचार लेख लिखता हूं और मुख्य संपादक के रूप में भी काम करता हूं, किसी भी प्रश्न या जानकारी के लिए contact@thenewsark.com पर मेल करें।

Comments are closed.