Mukhyamantri Kanya Sumangala YojanaMukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana:  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana को शुरू किया गया है। वर्तमान समय में कई लोगों के मन में बेटियों को लेकर गलत मानसिकता बनी हुई है एवं वह बेटियों के जन्म को अशुभ मानते हैं। बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जन्म लेने वाली बालिका को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ पाने के लिए बालिका के माता-पिता को कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। हमने इस आर्टिकल में आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार में बताई है। वैसे तो सरकार द्वारा कई सारी जनकल्याणकारी योजना चलाई जाती है लेकिन यह बेटियों के लिए शुरू की गई है प्रमुख योजना है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Overview:

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा चलाई गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर बेटी के स्नातक की पढ़ाई तक का खर्चा सरकार उठाती है। इस योजना के तहत बालिकाओं को ₹25000 रुपए दिए जाते हैं जो की 6 किस्तों में पूरे होते हैं। इस योजना का लाभ केवल बालिकाओं को ही मिलेगा यह योजना बालिकाओं के लिए ही है।

योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
शुरू की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
राज्य उत्तर प्रदेश
उद्देश्य बेटियों का उज्जवल भविष्य
पात्रता बेटियां
लाभ ₹25,000
आवेदन माध्यम ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov.in

 Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Benefits:

  • इस योजना से बेटियों का भविष्य उज्जवल बनेगा।
  • इस योजना के तहत बेटियों को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर बेटी के स्नातक की पढ़ाई तक का खर्चा सरकार उठाती है।
  • उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने में मदद करेगी।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Eligibility:

  • कन्या सुमंगला योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को ही दिया जाएगा।
  • एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी दो बालिकाओं को गोद लेता है और उसकी भी दो बालिका है तो इस स्थिति में चारों बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • अगर किसी व्यक्ति की पहले से एक बेटी है और फिर उसके पत्नी के दो जुड़वा बेटी जन्म लेती है तो इस स्थिति में उन तीनों बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 से कम होनी चाहिए।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Age Limit:

सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में सिर्फ बेटियां ही आवेदन कर सकती हैं। Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana में बेटी के जन्म होने के उपरांत आवेदन करना आवश्यक होता है। बेटी के जन्म होते ही कन्या सुमंगला योजना में आवेदन किया जाता है। इसके पश्चात परिवार को कन्या सुमंगला योजना का सर्टिफिकेट दिया जाता है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Installments:

वर्तमान में Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के अंतर्गत वर्तमान में 6 किस्तों के माध्यम से बेटी को लाभ पहुंचाया जाता है, जिसे आप निम्नलिखित चार्ट के माध्यम से समझ सकते हैं।

प्रथम किस्त बेटी के जन्म होने पर        1000₹
दूसरी किस्त 1 वर्ष तक की बालिका का पूर्ण टीकाकरण कराने पर        2000₹
तीसरी किस्त बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश के बाद        2000₹
चौथी किस्त छठी कक्षा में बालिका के प्रवेश के बाद        2000₹
पांचवी किस्त कक्षा 9 में बालिका के प्रवेश के बाद        3000₹
छठवी किस्त 12वीं कक्षा के बाद स्नातक या डिप्लोमा करने पर        5000₹

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

ऊपर बताए एक चार्ट के अनुसार कन्या सुमंगला योजना की कुल राशि ₹25000 होती है। बेटियों को ऊपर बताए चार्ट के अनुसार Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के अंतर्गत ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Documents:

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड
  • गोद ली हुई बच्चियों का गोद लेने का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Status:

  • कन्या सुमंगला योजना का स्टेटस चेक करने के लिए आपको कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
  • लोगिन करने के बाद आपका आवेदन आपको दिखाई देगा।
  • उस पर क्लिक करके आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Helpline Number:

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक जानी-मानी योजना है। इस योजना का लाभ बेटियों को दिया जा रहा है। अगर आपको इस योजना से संबंधित कोई भी समस्या आ रही है या योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस स्थिति में आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आप Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana से जुड़ी कोई भी जानकारी पाना चाहते है तो आप इस योजना के हेल्पलाइन नंबर 18008330100 का उपयोग कर सकते हैं।

आप के जानकारी के लिए >>>

UCC BILL उत्तराखंड में पेश, क्या है इस बिल में जिसको लेकर पुरे देश में चर्चा हो रहा

UP Budget 2024: कैसा रहा उत्तर प्रदेश का बजट, जानिए एक क्लिक में

CAA: अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, चुनाव से पहले लागु होगा नागरिकता संशोधन अधिनियम

CM Hemant Soren: झारखण्ड के मुख्यमंत्री को ED ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

By Vijay Mark

मैं The News Ark में राजनीति, प्रौद्योगिकी और नौकरी से संबंधित समाचार लेख लिखता हूं और मुख्य संपादक के रूप में भी काम करता हूं, किसी भी प्रश्न या जानकारी के लिए contact@thenewsark.com पर मेल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *