Home » Vijay Sethupathi अब रामायण फिल्म में बिखेरेंगे अपना जलवा
Vijay Sethupathi

Vijay Sethupathi

Vijay Sethupathi साउथ इंडस्ट्री के बाद अब बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं| हाल ही में एक्टर कैटरीना कैफ के साथ फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आए हैं| इस फिल्म में उनकी कैटरीना के साथ केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया| वहीं इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स कि तरफ से भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है| इस बीच Vijay Sethupathi की झोली में एक और फिल्म आ गई है|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रामायण फिल्म में हुई Vijay Sethupathi की एंट्री

Vijay Sethupathi अब रणबीर कपूर संग फिल्म रामायण में नजर आने वाले है| इस फिल्म की चर्चा लंबे समय से हो रही हैं| फिल्म की कास्टिंग भी जोरो शोरो से चल रही है| कुछ किरदारों के लिए तो एक्टर भी सेलेक्ट कर लिए गए हैं| अब Vijay Sethupathi को भी फिल्म में लेने की बात चल रही है| फिल्म में उन्हें विभीषण के रोल के लिए सेलेक्ट किया गया है|

Vijay Sethupathi

रामायण फिल्म के किरदार 

रामायण के और किरदारों की बात करें तो, इसमें रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखाई देंगी| इसके अलावा रावण के किरदार के लिए यश को चुना गया है इन तीनों के नाम तो फाइनल कर लिए गए हैं,लेकिन हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल से बातचीत चल रही हैं| इस बीच Vijay Sethupathi को नाम भी इस स्टार कास्ट कि लिस्ट में जुड़ गया है|

Vijay Sethupathi इस रोल में नजर आएंगे 

पिंकविला के करीबी सूत्र के मुताबिक, नितेश तिवारी ने Vijay Sethupathi से मुलाकात की है और स्क्रिप्ट के बारे में डिसक्स किया है| इतना ही नहीं Vijay Sethupathi ने भी इस फिल्म के लिए इंट्रेस्ट दिखाया है, हालांकि अभी एक्टर ने फिल्म साइन नहीं की है अभी टीम के साथ कुछ चीजों पर बातचीत चल रही है|

Vijay Sethupathi

कब रिलीज होगी रामायण फिल्म

इस फिल्म को नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस करेंगे|ये फिल्म अगले साल 2025 में दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी| रिपोर्ट्स के मुताबित फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो गया है और ये फिल्म इसी साल मार्च के महीने से फ्लोर पर आ जाएगी| वहीं मई में सभी स्टारकास्ट के साथ फिल्म की शूटिंग स्टार्ट कर दी जाएगी|

आपकी जानकारी के लिए >>>>

Lal Salaam movie: रजनीकांत की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म

Bade Miyan Chote Miyan Movie: का टीजर इस दिन को होगा रिलीज|

KALKI 2898 AD का रिलीज़ डेट हुआ जारी, जो पूरी दुनिया में मचाएगी कोहराम|

Article 370 Movie: यामी गौतम कश्मीर में एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका के रूप में दिखाई देंगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *